थाना फेस-1 पुलिस व 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़
नोएडा ll थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-14 के नाले की पटरी, गोलचक्कर कट की तरफ चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम को दिल्ली की तरफ से दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिये जिन्हे रूकने का इशारा करने पर उपरोक्त युवक मोटरसाइकिल को मोड़कर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर युवको की मोटरसाइकिल हड़बड़ाहट में फिसलकर गिर गई जिसपर पीछे बैठे युवक द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान दानिश पुत्र मंजूर अली निवासी मयूर विहार, फेस-3, थाना अशोक नगर, दिल्ली मूल निवासी मौहल्ला ठाकुरान, नई बस्ती, कस्बा व थाना शिकारपुर उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुयी है। बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 02 मोबाइल फोन (01 मोबाइल फोन सेक्टर-16 मैट्रो स्टेशन के पास से छीना हुआ) बरामद हुए है, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 303/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त बदमाश थाना फेस-1 से हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु प्रयास किये जा रहे है। दोनो बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जो अपने शौंक पूरा करने के लिये चोरी और स्नैचिंग, लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



