थाना फेस-2 पुलिस द्वारा बंद पड़ी निर्माणाधीन बिल्डिंग से सामान चोरी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा ll थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से रेकी कर निर्माणाधीन बिल्डिंग से सामान चोरी करने वाले 04 अभियुक्त 1. गुलशनोवर पुत्र हकीम, 2. सोनू खान पुत्र सलीम खान, 3. सचिन ठाकुर पुत्र दिलीप सिंह, 4. विशाल चौधरी उर्फ विशू पुत्र पुष्पेन्द्र चौधरी को एनएसईजेड मैट्रो के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गुलशनोवर व अभियुक्त सोनू खान के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू; अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 48 PPVC Gypsum Ceiling Tiles के बॉक्स व घटना में प्रयुक्त कार रजि0नं0-UP14FP3177 को बरामद किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण/अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तों द्वारा बंद पड़ी निर्माणाधीन बिल्डिंगों की पहले रेकी करते थे और अवसर पाकर रात के अंधेरे में PVC Gypsum Ceiling Tiles जैसी कीमती सामग्री की चोरी करते थे। चोरी किया गया सामान अपने साथी की वेगनआर कार (UP14FP3177) में लादकर फरार हो जाते थे तथा पकड़े जाने की आशंका में लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे। इनका कोई निश्चित ग्राहक नहीं था, बल्कि जहाँ अधिक कीमत मिलती, वहीं चोरी का माल बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए अभियुक्त व्हाट्सऐप कॉल का उपयोग करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- गुलशनोवर पुत्र हकीम, निवासी ग्राम जलपुरा, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर; उम्र लगभग 32 वर्ष, शैक्षिक योग्यता – हाईस्कूल (10th)।
2- सोनू खान पुत्र सलीम खान, निवासी ग्राम खुजैड़ा, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर; वर्तमान पता: ग्राम जलपुरा, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर; उम्र लगभग 22 वर्ष, शैक्षिक योग्यता – अशिक्षित।
3- सचिन ठाकुर पुत्र दिलीप सिंह, निवासी हल्दौनी मोड़, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर; उम्र लगभग 19 वर्ष, शैक्षिक योग्यता – इंटरमीडिएट (12th)।
4- विशाल चौधरी उर्फ विशू पुत्र पुष्पेन्द्र चौधरी, निवासी ग्राम बिजौली, थाना अतरौली, अलीगढ़; वर्तमान पता: मुल्ला कॉलोनी, ग्राम कुलेसरा, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर; उम्र लगभग 19 वर्ष, शैक्षिक योग्यता – इंटरमीडिएट (12th)।
बरामदगी का विवरण-
1- 48 PPVC Gypsum Ceiling Tiles के बॉक्स
2- घटना में प्रयुक्त कार रजि0नं0-UP14FP3177
3- 02 अवैध चाकू



