अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना फेस 2 पुलिस द्वारा NCR क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 06 अभियुक्त गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर llथाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा एनसीआर क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 06 अभियुक्त गिरफ्तार व 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के चोरी किये गये 821 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 06 से 08 करोड़) बरामद l

दिंनाक 06.01.2026 को थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा ग्राम ककराला में चैकिंग के दौरान मोबाइल फोन चोरी करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके कब्जे से चोरी के भिन्न-2 कम्पनी के 821 कीमती मोबाइल फोन को बरामद किये गये है।

अपराध करने का तरीका

अभियुक्तगण व बाल अपचारीगण द्वारा एनसीआर क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले बाजारो, सब्जी व फलों की मंडियो व साप्ताहिक बाजारों में मौका पाकर लोगो के कीमती मोबाइल फोन चोरी करते है और ये सभी लोग विशेषकर सर्दियो के मौसम में व्यक्तियो की पहनी जैकेट से चोरी करते है तथा सभी अभियुक्तगण व बाल अपचारीगण ग्राहकों का ध्यान भंग होने की प्रतीक्षा करते थे तथा थोड़ी सी भी चूक होने पर तुरन्त मोबाइल फोन लेकर गायब हो जाते है। और अपने यहां झारखण्ड, बिहार व अन्य राज्यों में जाकर चोरी के मोबाइल फोन बेचकर आर्थिक लाभ कमाकर अपनी मौज-मस्ती में खर्च कर देते है।

अभियुक्तगण व बाल अपचारीगण के कुल 821 भिन्न भिन्न कम्पनियों के कीमती चोरी के मोबाइल फोन बरामद l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button