थाना बिसरख पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रय़ुक्त 02 कार , एक मोटर साइकिल बरामद
नोएडा lll थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर वादी का छोटा भाई गौरव अपने मित्र लव कुमार के साथ ग्रीन फिल्ड स्कूल तिगरी के पास स्थित अपने मकान पर बैठा था कि तभी 1. सचिन गुर्जर 2.नितिश गुर्जर निवासी दल्लुपुरा दिल्ली अपनी गाड़ी संख्या डीएल 7 सीक्यू 1896 से अपने साथियो के साथ आये और वादी के भाई के मित्र लव कुमार को ले जाकर मारने पीटने लगे जिससे वह घायल हो गया जिस पर वादी का भाई बचाने के लिए गया तो आरोपी सचिन ने जान से मारने की नियत से अपनी पिस्टल से वादी के भाई के ऊपर फायर कर दिया जिससे वादी के भाई के पैर में गोली लग गई । वादी के भाई का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है व लव कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा की तहरीर पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 864/2025 धारा 115(2),351(2),109 बीएनएस बनाम 1. सचिन गुर्जर 2.नितिश गुर्जर निवासी दल्लुपुरा दिल्ली व अन्य अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। अभियोग में साक्ष्यो के आधार पर धारा191(2), 191(3),190,105 बीएनएस की बढोत्तरी की गई।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 08.11.2025 को अभियुक्तगण 1.पंकज बाल्मिकी पुत्र मुकेश कुमार 2. संजय पुत्र सुरेश सोलंकी 3. नितिश भाटी उर्फ जादू पुत्र जय इन्दर 4. अभिषेक भाटी पुत्र गजेन्द्र भाटी 5.रितिक भाटी पुत्र सुरेन्द्र को चार मूर्ति से एटीएस गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते से नर्सरी के पास से घटना में प्रयुक्त दो कार, व एक मोटर साइकिल व 05 डण्डो के साथ गिरफ्तार किया गया है। अन्य प्रकाश में आये अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है l



