अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा रैकी करके घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा ll बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से रैकी करके घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्त 1.अवधेश पुत्र लायक सिंह 2.बलराज पुत्र रामपाल को नट मढैय्या गोल चक्कर, थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी 1 गले का हार, 04 अंगूठी, 3 कान के टप्स, 2 कान के कुंडल, 1 पिन पीली धातु, 1 गले की माला, 26 बिछवा, 1 अंगूठी, 4 बर्तन, 4 सफेद धातु के मोती, 4 बच्चों के हाथ के कड़े, 2 चैन, 21 पैरों की पायल सफेद धातु, 2 कलाई घड़ी व 1 लैपटॉप, 01 चार्जर, घटना में प्रयुक्त कार रजि संख्या UP86T5729 व एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं, जो रैकी करके बंद पड़े मकानों से कीमती सामान, ज्वैलरी आदि की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है व चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित करते है। इनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 28.02.2026 की रात्री में सेक्टर-36 थाना क्षेत्र बीटा-2 में बन्द पड़े मकान की खिड़की काटकर घर में घुसकर मकान से चोरी कर वैगन आर कार रजि नं0 UP86T5729 से फरार हो गये थे। चोरी किये गये पैसे को आपस में तीनों ने बांट लिया था व चोरी के माल को साइट-4 में छिपा दिया था l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button