थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश 06 अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा ll थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्त 1. राहुल पुत्र राकेश, 2. रोहित पुत्र गंगाराम, 3. सुमित पुत्र परवीन, 4. संदेश पुत्र अमित, 5. सचिन पुत्र अशोक, 6. अर्जुन पुत्र भूरा को सेक्टर चाई-4 के पास जंगल की झाड़ियों के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त राहुल, सुमित, संदेश के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू व अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से फर्जी नंबर प्लेट लगी 16 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पूछताछ का विवरण/ घटना का संक्षिप्त विवरण –
अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। इस गिरोह का सरगना राहुल है, जबकि रोहित, सुमित, संदेश, सचिन और अर्जुन इसके सक्रिय सदस्य हैं। इस गिरोह के द्वारा एनसीआर क्षेत्र में विशेष रूप से हीरो स्प्लेंडर जैसी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया जाता है। रेकी करके मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद, गिरोह का सदस्य अर्जुन, जो मोटरसाइकिल मिस्त्री है, इन वाहनों के महंगे पार्ट्स निकालकर बेच देता है। इसके अतिरिक्त, चोरी की मोटरसाइकिलें भी जरूरतमंदों को सस्ते दामों में बेचकर अवैध धन कमाते है। पकड़े जाने के डर से ये लोग अपने पास अवैध चाकू भी रखते हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अलग-अलग स्थानों से दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिन वाहनों में से हीरो स्प्लेंडर प्लस रजि. UP16CD3983 अस्पताल के सामने, अल्फा-2 से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में थाना बीटा-2 पर मु.अ.सं. 536/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। हीरो स्प्लेंडर रजि. UP16DW7064 ग्राम तुगलपुर से एवं टीवीएस (ब्लैक) रजि. UP16BS5953 शारदा अस्पताल के पास से चोरी की गई थीं, जिनके संबंध में थाना नॉलेज पार्क पर मु.अ.सं. 274/2025 व 273/2025 धारा 303(2) बीएनएस क्रमशः पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त हीरो स्प्लेंडर (ब्लैक) रजि. UP16CV3210 सूरजपुर कस्बे से चोरी की थी, जिसके संबंध में थाना सूरजपुर पर मु.अ.सं. 677/2025 धारा 303(2) बीएनएस तथा स्प्लेंडर रजि. UP16DK0752 अम्रपाली सोसायटी, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से चोरी की थी, जिसके संबंध में मु.अ.सं. 587/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। शेष 11 मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- राहुल पुत्र राकेश निवासी घोड़़ी बछेड़ी, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2- रोहित पुत्र गंगाराम निवासी घोड़़ी वछेड़ा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
3- सुमित पुत्र परवीन निवासी सोठा, थाना बावली, शामली वर्तमान पता: कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
4- संदेश पुत्र अमित निवासी ग्राम वाड़ा कलेना, थाना खुर्जा, बुलंदशहर वर्तमान पता: सेक्टर म्यू–2, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
5- सचिन पुत्र अशोक निवासी कस्बा व थाना कुंडा, प्रतापगढ़ वर्तमान पता: ओमीक्रोन–3, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
6- अर्जुन पुत्र भूरा निवासी ग्राम जट्टारी, थाना खैर, अलीगढ़ वर्तमान पता पता: चाई–3, थाना बीटा–2, गौतमबुद्धनगर।



