अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा 02 वाहन चोर गिरफ्तार, 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया

गौतमबुद्ध नगर llथाना बीटा-2 पुलिस द्वारा दिनांक 06.01.2026 को 02 वाहन चोर 1. अमित पुत्र कुंवरपाल 2. कुणाल पुत्र नौबत को सिग्मा 1 सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। कब्जे से चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी 02 मो0सा0 जोकि थाना बीटा-2 क्षेत्र से चोरी की गयी है व एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण

अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जो रेकी करके मोटर साइकिल चोरी करते है , चोरी की गयी मोटर साईकिलों बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं एवं पकडे जाने के डर से चोरी की मोटरसाइकिलो पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाते है व अवैध चाकू भी रखते है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-

1. अमित पुत्र कुंवरपाल निवासी आनन्दपुर थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर

2. कुणाल पुत्र नौबत निवासी- ग्राम आंचरू कलाँ थाना शिकारपुर जिला बु0 शहर हालपता शिव वाटिका कालोनी थाना दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर

3.दो बाल अपचारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button