थाना बीटा-2 पुलिस व चोरी/स्नेचिंग करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
नोएडा ll थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा पीपल वाला चौराहे के पास चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर ढकिया बाबा गोलचक्कर की ओर भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया तो बदमाशों द्वारा अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया घायल बदमाश की पहचान विशाल उर्फ मोनू महतो पुत्र श्रीराम उर्फ श्रीलाल निवासी महेशपुर थाना पीरी बाजार, लखीसराय (बिहार) वर्तमान पता स्वर्णनगरी, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त के अन्य साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान तनिष्क पुत्र संजय बैसला निवासी ग्राम गोठरा, थाना खेकडा, बागपत वर्तमान पता ग्राम ऐच्छर, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 खोखा कारतूस, 01-01 जिंदा कारतूस .315 बोर, चोरी/ स्नेचिंग के 02 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



