थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा देश में लगभग 35 करोड रूपए से ज्यादा की धोखाधड़ी/ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नोएडा ll थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा संकलित सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये वादी को शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने के नाम पर 12,00,00,000 रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाले चाइनीज साइबर ठगों से जुड़ा 01 अभियुक्त सुधाकर गर्ग पुत्र ईश्वर सिंह गर्ग को रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।
वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 03/12/2025 को मु0अ0सं0-0137/2025 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस व 66D आईटी एक्ट में पंजीकृत किया गया था, जिसमें साइबर अपराधी द्वारा वादी को शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने के नाम पर 12,00,00,000 रुपए की धोखाधड़ी की गयी। विवेचना मे त्वरित कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी मे लिप्त संदिग्ध बैंक खातो को तत्काल फ्रीज़ कराया गया।
नोट- दिनांक 05.12.2025 को 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 02 सह अभियुक्त को मुंबई पुलिस तथा 02 सहअभियुक्त को हैदराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त/खाताधारक सुधाकर गर्ग द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति राशिद खान उर्फ लकी से हुई थी। राशिद खान उर्फ लकी द्वारा उसे जीएसटी फर्म एवं करंट बैंक खाते खुलवाने के लिए बताया गया, जिसके उपरांत खाताधारक को मुंबई बुलाया गया। राशिद खान उर्फ लकी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खुलवाए गए विभिन्न बैंक खातों में साइबर फ्रॉड से प्राप्त धनराशि ट्रांसफर कराता था। धोखाधड़ी में प्रयुक्त बैंक खातों में आई धनराशि के एवज में अभियुक्तों द्वारा 07 से 10 प्रतिशत राशि नकद प्राप्त की जाती थी, जबकि खाताधारक को 01 से 03 प्रतिशत के अनुपात में USDT दिया जाता था। इसके बाद अभियुक्त उक्त USDT को BINANCE एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेचकर, प्राप्त धनराशि को यूपीआई के माध्यम से अपने अन्य बैंक खातों में स्थानांतरित कर लेते थे। अभियुक्त राशिद खान उर्फ लकी एवं उसके अन्य 02 साथियों को इसी प्रकार के अपराधों में पूर्व में मुंबई पुलिस एवं हैदराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि अभियुक्त लगभग एक वर्ष से साइबर अपराधों में संलिप्त है तथा उसके कुल 05 बैंक खातों का उपयोग अपराध में किया गया है। एनसीआरपी पोर्टल पर अब तक इन बैंक खातों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से कुल 37 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं, जिनमें— आंध्र प्रदेश (03), दिल्ली (03), हरियाणा (02), जम्मू-कश्मीर (02), कर्नाटक (08), महाराष्ट्र (07), तमिलनाडु (07), उत्तर प्रदेश (03) एवं पश्चिम बंगाल (02) शामिल हैं। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सुधाकर गर्ग पुत्र ईश्वर सिंह गर्ग निवासी हरि सिंह कॉलोनी, थाना शिवाजी कॉलोनी, रोहतक(हरियाणा) वर्तमान पता सेक्टर-14 रोहतक, थाना अर्बन स्टेट, रोहतक (हरियाणा) उम्र 40 वर्ष।



