अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 दोपहिया वाहन बरामद

नोएडा ll थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चोरी करने वाले अभियुक्त 1.आकाश पुत्र संजय 2. कासिम पुत्र रिफाकत अली को सेक्टर-50 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की गई 07 मोटरसाइकिल, 03 स्कूटी व थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 249/25 धारा 305(1)/331(3) बीएनएस से संबंधित 01 आधार कार्ड व 1300 रुपये नकद बरामद किए गए है।

पूछताछ/ अपराध करने का तरीका

पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो-पहिया वाहनों की योजनाबद्ध तरीके से चोरी करते थे। वे चोरी के लिए ऐसे स्थान का चयन करते थे जहाँ सीसीटीवी कैमरे न हों और आम लोगों का आवागमन कम हो। दोनों अभियुक्त एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करके वाहन चोरी करते थे। यदि दो-पहिया वाहन चोरी करने के लिए नहीं मिलते, तो वे स्टोर या घर से भी चोरी करने की योजना बनाते थे। चोरी किए गए सामान को वे राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1- आकाश पुत्र संजय निवासी पाठकपुर थाना शौंरो, कासंगज वर्तमान पता ग्राम ममूरा, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 23 वर्ष।

2- कासिम पुत्र रिफाकत अली निवासी अनूपपुर डिबाई, सिम्भावली, हापुड़ वर्तमान पता ग्राम हल्द्वानी, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर, उम्र 24 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button