अपराधराज्यराज्य - शहर

थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा ll थाना सैक्टर 49 नोएडा पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. रिजवान अली पुत्र निजामुद्दीन 2. मनोज कान्ति पुत्र यशोधर कान्ति को रैन बसैरा सैक्टर 48 नोएडा से चोरी के 13 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्त मनोज कान्ति उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं भंगेल मे रहता हूँ।मैं भीड भाड वाली जगह जैसे लेबर चौक मार्केट इत्यादि जगहों से मौका मिलते ही लोगो से मोबाइल चोरी कर लेता हूँ। मैं चोरी किए हुए मोबाइलो को अपने साथी दुकानदार रिजवान अली को बेच देता हूँ। आज भी मैं रिजवान को चोरी के मोबाइल देने के लिये आया था । अभियुक्त रिजवान अली ने बताया कि मेरी मोबाइल की दुकान है। मैं पुराने व नये मोबाइल बेचता हूँ।मैं मनोज कान्ति से चोरी के मोबाइल सस्ते दामो मे खरीद लेता हूँ और फिर मैं उनको ग्राहको को बेच देता हूँ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. रिजवान अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी गोरखनाथ पचपेडवा गोरखनाथ मंदिर के सामने थाना गौरखनाथ जिला गोरखपुर हाल निवासी किराये का मकान ग्राम गेझा थाना फेस-2 ग्रेटर नोएडा उम्र करीब 38 वर्ष

2. मनोज कान्ति पुत्र यशोधर कान्ति निवासी पिल्लर नं0 119 के सामने वाली गली मेन दादरी रोड किराये का मकान ग्राम भंगेल थाना फेस-2 ग्रेटर नोएडा उम्र करीब 32 वर्ष

बरामदगी का विवरण

विभिन्न कम्पनी के 13 मोबाईल फोन चोरी किये गये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button