थाना सेक्टर-58, नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन स्नैचिंग/चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा llथाना सेक्टर-58, नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन स्नैचिंग/चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशोदही से स्नैचिंग/चोरी किये गये 52 मोबाइल फोन, चोरी की एक मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल व 02 अवैध चाकू बरामद।
दिनांक 10.12.2025 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से एनसीआर/नोएडा क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नैचिंग/चोरी की घटनाओं में लिप्त सक्रिय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्त 1.विजय उर्फ पाती पुत्र पातीराम 2.अमन पुत्र मेवाराम 3.रितेश शर्मा पुत्र अजय शर्मा 4.कमरू पुत्र सलीम को विलमैर सिचवर कम्पनी, सेक्टर-60 नोएडा की सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से स्नैचिंग/चोरी किये गये 52 मोबाइल फोन, चोरी की एक मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल व 02 अवैध चाकू बरामद हुए है।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तगण द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर नोएडा, गुरूग्राम, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नैचिंग/चोरी किये जाते है तथा रैकी करके घरो व पी0जी0 से मोबाइल व लेपटॉप चोरी करते है। यह लोग चोरी किये गये मोबाइल फोन को अभियुक्त रितेश जिसकी मोबाइल रिपेयर की भी दुकान है, के माध्यम से लॉक तुडवाकर, दिल्ली के चोर बाजार में बेचकर राशि को आपस में बांट लेते है। अभियुक्त विजय उर्फ पाती पूर्व में थाना फेस-3, से वर्ष 2017 व 2018 में मोबाइल लूट के सम्बन्ध में जेल जा चुका है। अभियुक्त अमन पूर्व में थाना सेक्टर-63, नोएडा से वर्ष 2023 में मोबाइल लूट के सम्बन्ध में जेल जा चुका है व अभियुक्त कमरू उर्फ कमरूद्दीन थाना फेस-3, से वर्ष 2018, 2023, 2024, 2025 में मोबाइल लूट व पुलिस मुठभेड़ में जेल जा चुका है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, इनसे विस्तृत पूछताछ कर अन्य घटनाओ व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
इस गैंग के द्वारा की गयी घटनायें-
1.इनसे बरामद मोटरसाइकिल रजि0नं0 बीआर 3 एए 5356 के सम्बन्ध मे थाना सेक्टर-49 नोएडा पर मु0अ0सं0- 421/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
2.इनके द्वारा शक्ति कुंज अपार्टमेंट बी ब्लाक सेक्टर-62 नोएडा के बगल वाले पार्क से एक व्यक्ति से सोने की चैन छीनी गयी थी, इस सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-308/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
3.इनके द्वारा दिनांक 03.12.2025 को सेक्टर-63 नोएडा क्षेत्र से एक व्यक्ति को मोबाइल फोन मोटोरोला कम्पनी छीना गया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना सेक्टर-63 नोएडा मु0अ0सं0- 542/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
4.इनके द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा सेक्टर-68 नोएडा से दिनांक 27.10.2025 को एक मोबाइल फोन रीयल मी क्लासिक छीना गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0-462/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
5.इनके द्वारा ग्रीन बेल्ट सेक्टर-65 नोएडा से दिनांक 10.04.2025 को एक मोबाइल फोन पोको कम्पनी छीना गया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0-476/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
6.इनके द्वारा सहारा कट सेक्टर-64 नोएडा के पास से दिनांक 12.11.2025 को एक मोबाइल फोन एप्पल आईफोन-13 छीना गया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0-490/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
7.इनके द्वारा क्लियो काउंटी गेट नं0-3 सेक्टर-121 नोएडा से दिनांक 15.10.2025 को एक मोबाइल फोन आईफोन-16 छीना गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0-496/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
8.इनके द्वारा प्रोवाना कम्पनी के सामने सेक्टर-64 नोएडा से दिनांक 25.11.2025 को एक मोबाइल फोन सैमसंग छीना गया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0-521/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृकृत है।
9.इनके द्वारा सेक्टर-70 के पास से दिनांक 04.12.2025 को एक मोबाइल फोन आईफोन 14 प्रो0 मैक्स छीना गया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0-528/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृकृत है।
10.इनके द्वारा सहारा कट सेक्टर-64 नोएडा से दिनांक 05.11.2025 को एक मोबाइल फोन रियलमी छीना गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0-533/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
11.इनके द्वारा मामूरा चौक सेक्टर-66 नोएडा से दिनांक 08.11.2025 को एक मोबाइल फोन रियलमी छीना गया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0-530/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
12.इनके द्वारा सेक्टर-64 कम्पनी के सामने से दिनांक 01.11.2025 को एक मोबाइल फोन टैक्नो रंग सफेद छीना गया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0-532/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
अभियुक्तों का विवरण-
1.विजय उर्फ पाती पुत्र पातीराम निवासी रामापुर, थाना पिकुलिया, जिला बस्ती वर्तमान पता गढी चौखंडी, सेक्टर-121, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष।
2.अमन पुत्र मेवाराम निवासी कटरा राम नगर, थाना किसनी, जिला मैनपुरी वर्तमान पता गढी चौखंडी, सेक्टर-121, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष।
3.रितेश पुत्र अजय निवासी चोटपुर कॉलोनी, सेक्टर-63, नोएडा उम्र 32 वर्ष।
4.कमरू पुत्र सलीम निवासी ग्राम सासनी, थाना पकरी दयाल, जिला मोतीहारी, बिहार वर्तमान पता गढी चौखंडी, सेक्टर-121, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष।



