थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा मोबाइल स्नैचर/ चोर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
नोएडा ll थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा डी-पार्क सेक्टर-62 नोएडा के पास चैकिंग की जा रही थी, तभी सामने से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम को देखकर अचानक अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर भगाने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर गिर गया। बदमाश द्वारा अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान बादल पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम रसूलपुर नवादा, सेक्टर-62, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल अभियुक्त बादल की निशानदेही से सह अभियुक्त सागर पुत्र अमरपाल निवासी शांति कुंज कॉलौनी थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 18 वर्ष को छोटे डी-पार्क से गिरफ्तार किया गया व कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद दोनों मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0- 221/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



