थाना सैक्टर 58 पुलिस द्वारा सोसाइटियों/सैक्टरों में बंद पडे फ्लैट/ मकान व मन्दिरो में चोरी की घटनाऐं करने वाले 03 शातिर अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
नोएडा llथाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा दिनांक 20.09.2025 को बडे डी पार्क के पास सैक्टर-62, नोएडा से सोसाइटियों में बंद पडे फ्लैट/मकान व मन्दिरो में चोरी की वारदात करने वाले 03 शातिर अन्तर्राज्यीय चोर 1.मोनू उर्फ अनिल पुत्र रूप किशोर 2.बबलू उर्फ कलुआ उर्फ सन्तोष उर्फ सोमचन्द उर्फ पंकज उर्फ कल्टा पुत्र मोहनलाल 3.रघु उर्फ गोलू उर्फ रौकी उर्फ कुलदीप उर्फ पवन पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से बंद पडे फ्लैट/मकान व मंन्दिरों से चोरी किया गया भारी मात्रा में सामान बरामद। नोएडा पर वादिया द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित करायी कि सैक्टर-62 में स्थित फ्लैट जिसको कभी-कभी इस्तेमाल करते है, दिनांक 10.09.2025 को जाकर देखा तो उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ था और फ्लैट के अन्दर से 02 एलईडी, कुछ कैश, सिल्वर क्वाइंस व आदि सामान चोरी होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-329/2025 धारा 305ए, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि इसी महीने की 10 तारीख को सेक्टर 62 के फ्लेक्स अपार्टमेन्ट की दीवार के तार काटकर सोसाइटी के अन्दर घुसकर बन्द पडे फ्लैट की कुन्डी काटकर घर मे घुसकर दो एलईडी, कुछ नकदी सिक्के, घडियां, बर्तन व कैश व पुराने चाँदी के सिक्के व लैपटाप व अन्य सामान चोरी किया था, तथा उसी रात्रि मे हम तीनो ने एक अन्य सोसाइटी के मन्दिर के दान पात्र से कुछ कैश भी चोरी किया था, जिसमे से हमने एक एलईडी, कुछ सिक्के, व अन्य सामान अपनी मजबूरी बताकर किसी राह चलते अन्जान व्यक्ति को बेच दिया था और बेचने से जो पैसा हम तीनो को मिला था और हमने जो मन्दिर के दान पात्र से कैश चोरी किया था वह हम तीनो ने खर्च कर दिये। उक्त चोरी के सम्बन्ध मे थाना सेक्टर 58 पर मु0अ0स0 329/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है तथा जून के महीने मे लगभग 23 तारीख की रात्रि मे सेक्टर 31 निठारी से एक मकान की अलमारी मे कुछ रूपये व कुछ सोने चाँदी का सामान चोरी किया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना सेक्टर 20 पर मु0अ0स0 186/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।



