अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

दादरी पुलिस द्वारा मारपीट की घटना करने वाले 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

  1. थाना दादरी पुलिस द्वारा मारपीट की घटना करने वाले 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 सरिया लोहा, 01 बेसबॉल बैट लकड़ी का व 01 स्विफ्ट कार बरामद दिनांक 24.01.2026 को वादी द्वारा थाना दादरी पर दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा वादी व वादी के परिवारिजनो के साथ जान से मारने की मंशा से हमला करना, गाली गलौच करते हुये मारपीट करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0040/2026 धारा-191(2)/191(3)/190/61(2)/109/130/115(2)/352/351(2)/324(2)/110 बीएनएस व 07 सीएल एक्ट पंजीकृत कराया गया था।

दिनांक 26.01.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 04 वांछित/अभियुक्तगण 01.भूपेन्द्र पुत्र तेजपाल उम्र करीब 38 वर्ष 02. हरेन्द्र पुत्र सतवीर उम्र करीब 43 वर्ष 03. सुमित पुत्र धर्मपाल उम्र करीब 24 वर्ष 04. अजीत पुत्र मदन उम्र करीब 37 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम जगनपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अवैध चाकू व 01 सरिया लोहा व 01 बेसबॉल बैट लकड़ी व 01 स्विफ्ट कार के साथ बीएमआईसी से बोडाकी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में दिनांक 25.01.2026 को उपरोक्त घटना मे संलिप्त 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button