टॉप न्यूज़दिल्लीदेशदेश / राष्ट्रीयराजनीतिराज्य - शहर

देश का सम्मान बढ़ता है तो कांग्रेस के पेट में तकलीफ होती है-शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्लीll केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब भी देश का सम्मान बढ़ता है तो कांग्रेस के पेट में तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि कुछ चीज़ों को राजनीतिक मतभेदों के ऊपर उठकर देखना चाहिए।

शिवराज सिंह ने कहा कि जब-जब देश में गौरव के पल आए, देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही आँसू बहाए। हमारा चंद्रयान दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया, देश उल्लास से भरा था, लेकिन कांग्रेस सवाल उठा रही थी। हमारी सेना ने शौर्य, पराक्रम का प्रदर्शन किया, सर्जिकल स्ट्राइक की, तब भी कांग्रेस, सवाल ही उठा रही थी। एयर स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिंदूर, जब हमारी सेना दुश्मन को मिट्टी में मिलाती है, सारा देश खड़ा हो जाता है, लेकिन कांग्रेस उस पर सवाल उठाती है। कांग्रेस की कोशिश रहती है कि हमारा नुकसान कितना हुआ है, पहले ये बताओ..? हमारे वैज्ञानिक उपलब्धियाँ हासिल करते हैं, कोविड की वैक्सीन भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनाई। हमने 100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन दी, जिससे लोगों की जान बची, लेकिन कांग्रेस कहती है ये तो मोदी वैक्सीन है मत लगवाना।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शुभांशु शुक्ला जी देश के लिए कितना बड़ा गर्व हैं, राष्ट्र का गौरव हैं। आज जब सारा राष्ट्र पलक-पावड़े बिछाकर उनका स्वागत कर रहा है, तब जब संसद में उनकी उपलब्धियों के लिए चर्चा हो रही है, कांग्रेस ने बेल में जाकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि क्या पक्ष और विपक्ष को एक स्वर में शुभांशु शुक्ला जी का अभिनंदन नहीं करना चाहिए था..? देश प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, दुनिया आश्चर्य से देख रही है, कांग्रेस को इस चर्चा में भागीदार नहीं बनना था क्या..?

शिवराज सिंह ने कहा कि मैं, कांग्रेस के मित्रों से पूछना चाहता हूँ कि क्या संसद में हंगामा करना, देश को गौरव से भरने वाले के सम्मान पर सवाल नहीं है..? क्या आप उनका अपमान नहीं कर रहे हो..? क्या यही आपकी देशभक्ति है..? सारा देश देख रहा है, कांग्रेस को जवाब तो देना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button