healthउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहर

निठारी में गोपाल नमो सेवा केंद्र ने किया 27 वें मेगा नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन 

नोएडा llभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी के नेतृत्व में चल रहे “गोपाल नमो सेवा केंद्र” के माध्यम से नोएडा सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 27वें मेगा नि :शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 55 लोगों ने सहभागिता की 35 पात्र पाए गए लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल जी ने लाभार्थियों भौतिक रूप से आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड देकर लाभान्वित किया।

उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के कर्मठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित हो रही लगभग 126 जनकल्याणकारी योजनाओं में जैसे पीएम विश्वकर्मा,किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री अन्न योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना ,वृद्धा, विधवा, दिव्यांग , निराश्रित पेंशन, पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना, पीएम नशामुक्ति भारत सहित कई कई जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की। गोपाल नमो सेवा केंद्र का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में पीछे न छूटने पाए।

कुछ लोग आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट और मोबाइल नंबर लिंक न होने की वजह से आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड का लाभ नहीं उठा सकें। इसके लिए जल्द ही नि:शुल्क आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया जाएगा।

कैंप के संयोजन में मंदिर प्रांगण के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, अरुण शर्मा, कैंप आयोजक राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी मिलन समिति युवा वाहिनी के अध्यक्ष अंकुर शर्मा, अर्जुन प्रजापति , कृष्णपाल , हरवीर यादव, पवन अग्रवाल जी सहित गोपाल नमो सेवा केंद्र की पूरी टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button