धर्म कर्मशिक्षा

नोएडा पंजाबी एकता समिति के द्वारा इस साल का 12वां सामाजिक कार्यक्रम l

नोएडा ll– नोएडा पंजाबी एकता समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता जी के मार्गदर्शन में समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए आज सेक्टर-56 स्थित एस.डी. प्राइमरी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को उपयोगी सामग्री और आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।

समिति की यह पहल न केवल हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज में सेवा और एकता के संदेश को भी सशक्त करती है। मातृशक्ति का यह योगदान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

समिति के महासचिव नरेंद्र चोपड़ा जी ने इस अवसर पर कहा, “यह इस वर्ष समिति द्वारा आयोजित 12वां सामाजिक सेवा कार्य है। इससे पूर्व 11 सफल कार्यक्रमों के माध्यम से भी समिति ने समाज के प्रति अपनी सेवा भावना को दर्शाया है। यह पहल समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सेवा कार्यों को निरंतर बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले महीनों में समिति द्वारा धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर और धार्मिक आयोजन प्रमुख होंगे।

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों – प्रदेश सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विनीत मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष  नवीन सोनी और प्रदेश कोषाध्यक्ष  गौरव चाचरा – ने समिति की मातृशक्ति के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली मातृशक्ति सदस्य:

मंजू मेहता, योगिता सोनी, उर्वशी, नेहा चोपड़ा, कुसुम सदाना, एकता विज, कोशिका कपूर, ज्योति अरोड़ा, नीलमणि मेहता, शमा मल्होत्रा और सोनिया जैन।

नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजI) समाज की भलाई और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु निरंतर सक्रिय है। समिति का उद्देश्य समरसता, सेवा और एकता की भावना को सशक्त बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button