उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयमनोरंजनराज्य - शहर

नोएडा पंजाबी एकता समिति ने शेवरॉन बैंक्वेट में लोहड़ी पर्व का किया भव्य आयोजन

Noida llनोएडा पंजाबी एकता समिति (रजि.) द्वारा 11 जनवरी को सेक्टर-51 स्थित शेवरॉन बैंक्वेट में लोहड़ी पर्व का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पंजाबी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोहड़ी के पावन अवसर पर पारंपरिक पंजाबी गिद्धा एवं भांगड़ा, लोहड़ी प्रज्वलन तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि समृद्धि, सूर्य देव एवं अग्नि देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई, साथ ही सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध हरलीन सिंगर की टीम ने पंजाबी सांस्कृतिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं समिति के सदस्यों के परिवारों की महिलाओं ने पारंपरिक गिद्धा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कलराज मिश्र (पूर्व राज्यपाल एवं कैबिनेट मंत्री), राजीव गुम्बर (विधायक, सहारनपुर), देवेंद्र नागपाल (पूर्व सांसद, अमरोहा), कैप्टन विकास गुप्ता (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), नवाब सिंह नागर (पूर्व मंत्री), बिमला बाथम (पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग), महेश चौहान (अध्यक्ष, भाजपा नोएडा), डॉ. आश्रय गुप्ता (अध्यक्ष, सपा नोएडा),  जोगिंदर अवाना (पूर्व विधायक), डॉ. पल्लवी शर्मा (निदेशक, कैलाश हॉस्पिटल), विपिन मल्हन (अध्यक्ष, एनईए), सुनील चौधरी (प्रदेश सचिव, सपा), राकेश यादव (प्रदेश सचिव, सपा), रवि मिश्रा एवं श्री धर्मेंद्र चौहान (वरिष्ठ भाजपा नेता), योगेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, फॉनरवा) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के मुख्य संरक्षक सुरेन्द्र मेहता, संरक्षक संजय बाली , जसविंदर सिंह खोखर ,सतपाल सचदेव ,सतपाल आनंद, अश्वनी छाबड़ा एवं अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, महासचिव नरेंद्र चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं लोहड़ी चेयरमैन विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी सहित पूरी कोर कमेटी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button