उत्तर प्रदेशधर्मधर्म कर्मराज्यराज्य - शहर

नोएडा पंजाबी समाज एवं यश कृष्णा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने छात्रों को स्वेटर एवं स्कूल बैग वितरित किए

नोएडा। सेक्टर 45 स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में नोएडा पंजाबी समाज एवं यश कृष्णा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्रों को स्वेटर एवं स्कूल बैग वितरित किए गए  l

पंजाबी समाज के अध्यक्ष एवं यश कृष्णा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राजीव अजमानी ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से राहत देना एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, उनका मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

नोएडा पंजाबी समाज के संयोजक विपिन मल्हन ने बताया कि हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से नोएडा शहर मे इसी प्रकार से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन करती रहती हैं एवं समाज को एकता और भाईचारे के लिए जागरूक करती हैं ।

इस नेक कार्यक्रम में नोएडा पंजाबी समाज के महासचिव रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य एवं फाउंडर राजन खुराना, कार्यकारिणी सदस्य रजनीश चोपड़ा और नवरत्न फाउंडेशन के संस्थापक अशोक श्रीवास्तव, विभा एवं शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button