नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष बने राजीव अजमानी, महासचिव रणधीर सिंह
नोएडा। नोएडा पंजाबी समाज के 2025 – 2027 के चुनाव में राजीव अजमानी अध्यक्ष, रणधीर सिंह महासचिव निर्विरोध चुने गए।

चुनाव अधिकारी कमल कुमार अग्रवाल ने बताया कि नोएडा पंजाबी समाज के चुनाव में 20 पदों के लिए कुल 22 नामांकन पत्र दाखिल हुए जिनमें जांच करने के बाद दो नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए, चुनाव की पूरी प्रतिक्रिया होने के बाद 20 सदस्यों को ही एक पैनल के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया, जिसमें संयोजक विपिन मल्हन, अध्यक्ष पद पर राजीव अजवानी और महासचिव पद पर रणधीर सिंह वहीं कोषाध्यक्ष पद पर नीरू शर्मा के साथ साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मेहंदीरत्ता, राकेश कोहली, सूरज वर्मा, उपाध्यक्ष वी.के. सेठ, राहुल नय्यर, संदीप विरमानी, सचिव संजीव भयाना, जतिन मेहता, भूपेंद्र सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष रोहित ढींगरा, संयुक्त सचिव प्रीतपाल सबरवाल, अजय भूटानी, परमजीत सिंह बुमराह, इंदर मोहन कुमार, गिरीश नारंग, प्रिंट मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह रयात, सोशल मीडिया प्रभारी अजय सरीन चुने गए हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अजमानी ने कहा कि पंजाबी समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसका पूरी निष्ठा से पालन करूंगा और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए हमेशा उपलब्ध रहकर पंजाबी समाज के हित में कार्य करूंगा।



