उत्तर प्रदेशराज्य - शहर
नोएडा सेक्टर 9 में ई-रिक्शा दुर्घटना, युवक इम्तेयाज की मौत से परिवार में मातम
नोएडा सेक्टर 9 में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक इम्तेयाज की मौत हो गई। इम्तेयाज बिहार के आरारिया जिले के रहने वाले थे और ई-रिक्शा चलाकर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसा तब हुआ जब उनके ई-रिक्शा का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने घायल इम्तेयाज को सेक्टर 39 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के बड़े भाई अरशद ने बताया कि इम्तेयाज की शादी को अभी दो महीने ही हुए थे और उनकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है।



