उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

नोएडा सेन्ट्रल जोन में DCP एवं ADCP द्वारा एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन

गौतमबुद्ध नगर llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज सेन्ट्रल जोन में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा  शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा संतोष कुमार, एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा दीक्षा सिंह तथा थाना प्रभारी बिसरख उपस्थित रहें। गोष्ठी में सेन्ट्रल जोन में कार्यरत विभिन्न प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों के संचालक एवं सुरक्षाकर्मी सम्मिलित हुए। गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा द्वारा उपस्थित प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी संचालकों एवं सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सुरक्षा कर्मी समाज की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। गोष्ठी में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियाँ अपने सुरक्षाकर्मियों का पूर्ण सत्यापन कराएं, ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतें तथा सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त, विजिटर एंट्री रजिस्टर, आईडी कार्ड जांच एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पुलिस का सहयोग करने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। जिसमें सभी ने पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button