पानी की बूंद बूंद के किये परेशान सेक्टर 71 शिव शक्ति अपार्टमेंट के निवासी
नोएडा llसेक्टर 71 शिव शक्ति अपार्टमेंट यहां की जनता को पानी और बिजली से निजात नहीं दिला पा रहे हैं एक-एक बूंद के लिए जनता परेशान है कोई भी अधिकारी गण इस बात को सुनने के लिए तैयार नहीं चार मंजिल के फ्लैट हैं ग्राउंड फ्लोर पर 20 मिनट के लिए पानी आया बाकी फर्स्ट फ्लोर सेकंड फ्लोर और थर्ड फ्लोर के लिए एक बूंद का पानी नहीं है जनता ₹20 का बोतल खरीद के उसी पानी को पीते हैं और सुबह शाम अपनी दिनचर्या इस ₹20 बोतल की पानी से करते हैं हम लोग बार-बार कहते हैं कि हमारा नोएडा विश्व की नंबर वन सिटी है जिस सिटी में पानी और लाइट के लिए जनता परेशान हो वह नंबर वन कैसे हो सकती है यहां के अधिकारी को फोन करो तो बोलते हैं हमें पता नहीं भैया कब तक यह समस्या सॉल्व होगा समस्या बहुत गंभीर है नोएडा में पानी और लाइट इस पर आज तक किसी भी बड़े अधिकारी या बड़े नेता का ध्यान नहीं जाता है जनता बहुत परेशान है।
आर डब्ल्यू ए महासचिव संजय शुक्ला ने बताया कि हमारे सेक्टर के निवासी गण हमसे इस विषय पर पूछते रहते हैं लेकिन हमारे पास कोई भी जवाब नहीं होता है हम क्या करें किस अधिकारी के पास जाएं कौन से नेता के पास जाएं जो इन समस्याओं का समाधान कर सके और इस पर तत्काल उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।



