उत्तर प्रदेशधर्म कर्मस्वास्थ्य

फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने किया क्षितिज की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन

First One Rehab Foundation organized the program 'Kshitij Ki Goonj'

नोएडा। फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की ओर से आज 28 जून 2025 को ‘क्षितिज की गूंज’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की एक झलक दिखाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डा महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के अध्यक्ष डा महिपाल सिंह ने किया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ महिपाल सिंह ने बताया कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य हमेशा से ही दिव्यांग बच्चों का पुनर्वास कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा है इसी क्रम में दिव्यांगजन पुनर्वास के क्षेत्र में गायत्री पुनर्वास केन्द्र प्रयागराज विनसम रिहेव-नोयडा, विनसम स्टेप्स देहरादून, भागीरथ सेवा संस्थान गाजियाबाद, प्रकृति आयुर्वेदा-गुड़गाँव पिछले कई बर्षों से दिव्यांगजन को समाज को मुख्यधारा से जोडने के लिए पुनर्वास के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य कर रहे है। डा महिपाल सिंह ने संस्था के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि महेश शर्मा ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया और बच्चों की प्रस्तुति देखी, बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सेरेब्रल पाल्सी एवं जीवन में होने वाली समस्याओं और उनके निवारण के बारे में बताया।

डॉ दीक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि आर्थ्रोग्रायपोज़िस मल्टीपल कंजेनिटा (एएमसी) बच्चों में होने वाली पैदायशी समस्या है और जून महीना इंटरनेशनल एएमसी जागुरुकता के लिए समर्पित है इस आयोजन में एएमसी से होने वाली समस्याओं और उनके समाधान के लिए भी जागरूक किया गया हैं।

संस्था के विशेष बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी वहीं मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी सभी दिव्यांग बच्चों एवं उपस्थित सभी चिकित्सकों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मंच का संचालन ग्रंथ एवं सौम्या द्वारा किया गया, कार्यक्रम समापन पर डा सुष्मिता भाटी ने मुख्य अतिथि, बच्चों, अभिभावकों, चिकित्सकों एवं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग काने वाले सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में वाई पी सिंह, दिवाकर शुक्ल, डा अमित गुता, डा भावना आनन्द, डा त्रिभुवन, कृष्णा यादव (स्पीच थेरापिस्ट) सुत्री इलिका रावत, डॉ प्रीति श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button