उत्तर प्रदेशराज्य - शहरस्वास्थ्य

फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन द्वारा विशेष स्पाइन-केयर कार्यशाला का सफल आयोजन

नोएडा। फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन सेक्टर 70 व विनसम स्टेप्स देहरादून के सहयोग से रीढ़ व पीठ की देखभाल में रीढ़ की भूमिका को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला फ़िज़ियोथेरेपी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य रीढ़ की हड्डी की संरचना, बायोमैकेनिक्स, क्लीनिकल मूल्यांकन और बैक-केयर में स्पाइन की भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन नोएडा की ओर से डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर) और डॉ. महीपाल सिंह (फिज़ियोथेरेपिस्ट, एर्गोनॉमिक विशेषज्ञ एवं डायरेक्टर) ने विशिष्ट वक्ता के रूप में भाग लिया। दोनों विशेषज्ञों ने स्पाइन के क्लीनिकल मूल्यांकन, फंक्शनल बायोमैकेनिक्स और आधुनिक पुनर्वास तकनीकों पर गहन जानकारी साझा की।

कार्यशाला के उपरांत आयोजित अभिभावक जागरूकता सत्र में विशेष बच्चों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र में बच्चों के समग्र विकास से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर विशेषज्ञों ने सरल और व्यवहारिक रूप में प्रदान किए।

सत्र का उद्देश्य अभिभावकों को शुरुआती पहचान और समय पर हस्तक्षेप के महत्व को समझाना था।कार्यक्रम का सफल संचालन यह पूरा कार्यक्रम विनसम स्टेप्स देहरादून टीम से साक्षी बडोला, पूनम मिश्रा, दीपक मिश्रा, दीपेश मिश्रा, पिंकी तिवारी, विनय तिवारी तथा शरद मिश्रा के उत्कृष्ट समन्वय, आयोजन एवं प्रयासों से कार्यक्रम सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button