फेस-1 पुलिस द्वारा मोबाइल फोनचोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 10 लाख रुपये के 34 मोबाइल फोन बरामद
नोएडा ll थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले 03 शातिर अभियुक्त 1. ध्रुव पुत्र साहब सिंह 2. रवि पुत्र भोलम्बर 3. सागर पुत्र भोलम्बर को झुण्डपुरा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से स्नैचिंग/ चोरी के 34 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 चोरी की मोटरसाइकिल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये व अभियुक्त ध्रुव उपरोक्त के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पूछताछ का विवरण/ अपराध करने का तरीका-
पूछताछ करने के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से सुनसान जगह पर खड़ी हुई मोटरसाइकिल को चोरी कर लेते थे व चोरी की मोटरसाइकिल से ही मोबाइल फोन स्नैचिंग व चोरी की घटना कारित करते हैं। अभियुक्तों द्वारा बरामद मोबाइल फोन के संबंध में बताया गया कि हमनें ये मोबाइल फोन नोएडा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से चोरी/स्नैचिंग करके इकट्ठे किए थे। अभियुक्तों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में बताया कि हमनें ये मोटरसाइकिल क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद से चोरी की थी। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि हम मोटरसाइकिलों को बदलते रहते हैं जिससे कि पकड़े न जा सकें।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1-ध्रुव पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम काजाबाद, थाना अतरौली, अलीगढ़ वर्तमान पता जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-11, गौतमबुद्धनगर, उम्र-21 वर्ष।
2- रवि पुत्र भोलम्बर निवासी ग्राम नगला दारापुर, थाना हरदुआगंज,अलीगढ़ वर्तमान पता ग्राम तिगरी गोलचक्कर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र 25 वर्ष।
3-सागर पुत्र भोलम्बर निवासी ग्राम नगला दारापुर, थाना हरदुआगंज,अलीगढ़ वर्तमान पता ग्राम तिगरी गोलचक्कर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र 20 वर्ष।



