फेस 2 पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर फर्जी एटीएम देकर धोखाधडी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा llथाना फेस 2 पुलिस द्वारा आमजन के एटीएम कार्ड बदलकर व अपना फर्जी एटीएम कार्ड देकर धोखाधडी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 12 एटीएम कार्ड भिन्न भिन्न बैंको के, अवैध शस्त्र व वैगनार गाड़ी बरामद
अभियुक्त अमीरुददीन पुत्र इमामुददीन द्वारा अपने सह अभियुक्त के साथ मिलकर आमजन को बहला फुसलाकर उनके एटीएम बदलकर तथा उनका पिनकोड देखकर धोखाधडी से उनको नकली एटीएम देकर उनके खातो में पड़ी धनराशि को निकलकर अवैध लाभ कमाते थे तथा पकड़े जाने पर लोगो को डरानें धमकाने के लिये अवैध चाकू रखता था। अभियुक्त अमीरुददीन द्वारा अपने सह अभियुक्त के साथ मिलकर ऐसे चिन्ह्नित स्थान पर लगे एटीएम मशीन की रेकी करते थे जहाँ पर सिक्योरिटी गार्ड नही होता था। अभियुक्त के द्वारा नोएडा क्षेत्र में स्थित कम्पनियों में काम कर रहे व्यक्तियों की प्रतिमाह सेलरी आने पर चिन्ह्नित एटीएम मशीन पर जाकर एटीएम खराब होने का बहना बनाकर व्यक्तियों के द्वारा लाये गये एटीएम कार्ड को बदलकर व उनका एटीएम पिन जानकर उनको फर्जी कार्ड दे देते थे तथा अन्य स्थान पर लगे एटीएम मशीन पर जाकर लोगो के लिये गये एटीएम कार्ड को लगाकर व पिन डालकर पूरा पैसा निकल लेते थे।



