अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

फेस-2 पुलिस द्वारा ट्रकों की चोरी कर उन्हें बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा llथाना फेस-2 पुलिस द्वारा ट्रकों की चोरी कर उन्हें गोदाम में ले जाकर काटने तथा ट्रकों के पार्ट्स काटकर बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी के 03 वाहन (गुड्स कैरियर ट्रक) तथा चोरी एवं वाहन काटने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद।

दिनांक 24.01.2026 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 02 वाहन चोर अभियुक्त 1. सलमान पुत्र छोटन 2. भानू चौधरी पुत्र सुनील को गंदे नाले के पास सेक्टर-82 कट भंगेल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से चोरी के 03 वाहन- टाटा गुड्स कैरियर ट्रक रजि0नं0- UP16FT0743, बुलेरो मेक्सीट्रक रजि0नं0- DL1LAD0637, महिंद्रा पिकअप रजि0नं0- DL1LAJ6669 व 02 केबिन (ट्रक व महिंद्रा पिकअप) तथा चोरी करने, वाहन काटने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण- 02 ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर, 02 एलपीजी सिलेण्डर (घरेलू व कॉमर्शियल), 02 गैस कटर सहित अन्य विभिन्न उपकरण, भिन्न-भिन्न नंबर की 28 चाबियाँ, 05 पाना, 06 बोल्ट टाइटनर/लूजनर, 11 पेचकस, 02 प्लास, 01 छैनी, 01 मेटल कटर औजार व 09 घरेलू चाकू बरामद किए गए हैं।

*1- अभियुक्तगण उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों फकरुद्दीन उर्फ फकरू, फरमान उर्फ मुल्ला जी, यूनुस, कलाम तथा उसके भाई साजिम के साथ मिलकर इण्डस्ट्रियल एरिया एवं सड़क किनारे खड़े कमर्शियल वाहनों की रेकी करने के उपरांत चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को अपने किराये के गोदाम, जो ग्राम दीनानाथपुर पुठ्ठी, जनपद हापुड़ में है जिसे ₹50,000/- प्रतिमाह पर लिया गया था, चोरी किए गए वाहनों को उक्त गोदाम में ले जाकर उनके पार्ट्स काटते थे तथा उन पार्ट्स को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बाँट लेते थे। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्र सूरजपुर एवं दिल्ली से भी बड़े वाहनों की चोरी करना बताया गया है।

*2-अभियुक्तगण एनसीआर क्षेत्र में कॉमर्शियल बड़े वाहनों की चोरी कर उन्हें काटकर उनके अलग-अलग पार्ट्स बेचकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।

*3-अभियुक्तगण दिल्ली एवं गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्थानों से कॉमर्शियल वाहनों की चोरी कर उन्हें गोदाम में ले जाकर काटते थे तथा उनके पार्ट्स बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

*4- अभियुक्तगण एक राय होकर कॉमर्शियल वाहनों की रेकी कर उन्हें चोरी कर गोदाम में ले जाकर काट देते थे, जिससे किसी को संदेह न हो तथा वे पुलिस की पकड़ से बच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button