बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर भड़के सपा प्रवक्ता गौरव चाचरा
नोएडा llबच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर भड़के सपा प्रवक्ता गौरव चाचरा lनोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलना बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। यह सीधे-सीधे बच्चों की जान से खिलवाड़ है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि निकम्मी भाजपा सरकार इसे भी गंभीरता से नहीं ले रही है।
आज प्रदेश में हालात ऐसे हैं कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं—न बच्चे, न अभिभावक, न आम नागरिक। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी स्कूलों को इस तरह की धमकियाँ मिल चुकी हैं, लेकिन सरकार की ओर से न कोई ठोस कार्रवाई हुई, न ही कोई स्थायी समाधान निकाला गया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार की इंटेलिजेंस एजेंसियाँ आखिर कर क्या रही हैं?
अब तक यह क्यों नहीं पता लगाया गया कि ये धमकियाँ कौन दे रहा है और क्यों दे रहा है?
आज के दौर में हाई टेक टेक्नोलॉजी है फिर भी सरकार ये नहीं पता लगा पा रही जो सीधे सरकार की कार्यशैली पे प्रश्न चिह्न है मुख्यमंत्री को इस पर तुरंत जवाब देना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा पर राजनीति नहीं, जवाबदेही और सख्त कार्रवाई चाहिए। समाजवादी पार्टी बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी।



