healthउत्तर प्रदेशधर्म कर्मराजनीतिराज्यराज्य - शहरव्यवसायव्यापारस्वास्थ्य

बसंत पंचमी पर फस्ट रिहैब पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा

नोएडा। बसंत पंचमी पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री बीएल वर्मा सेक्टर- 70 स्थित फर्स्ट स्टोन रिहैब फाउंडेशन का दौरा किया। उन्होंने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की।

फाउंडेशन के बच्चों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को कलम भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा, शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। बसंत पंचमी जैसे पर्व ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर फाउंडेशन की सेंटर मैनेजर सुरभि जैन, एडमिन हेड कृष्णा यादव व विशेष शिक्षिका इलिका रावत, फाउंडेशन के निदेशक डॉ महिपाल सिंह और डॉ दीक्षा श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुष्मिता भाटी और अभिनव प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button