उत्तर प्रदेशखेल जगतराज्य - शहरशिक्षा

बार्क्लेक्सस हैबियस क्विजपस 2.0 में तनिषा को प्रथम स्थान

नोएडा। बार्क्लेक्सस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की विधि आधारित क्विज प्रतियोगिता हैबियस क्विजपस 2.0, 2025 में आईएमएस लॉ कॉलेज की छात्रा तनिषा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 20 दिसंबर को आयोजित इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश भर के विधि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तनिषा चौधरी ने अपनी विधिक समझ, तर्कशक्ति और ज्ञान के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनिषा ने इस उपलब्धि से न केवल उन्होंने संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आईएमएस लॉ कॉलेज के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने तनिषा चौधरी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और विधि विषय में उत्कृष्ट समझ का परिणाम है। उन्होंने तनिषा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार संस्थान और समाज का नाम रोशन करती रहेंगी।

वहीं संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की उपलब्धियां प्राप्त करना आईएमएस लॉ कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित शिक्षण वातावरण और निरंतर अकादमिक प्रयासों का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रतियोगी मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी तैयार करना है। ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़कर अपने कौशल और ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

आईएमएस रेशियो रेसर्स क्लब के संयोजक प्रो. व्यास कुमार यादव ने बताया कि तनिषा आईएमएस रेशियो रेसर्स क्लब की सदस्य एवं बीए. एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा है। उनकी इस उपलब्धि से आईएमएस लॉ कॉलेज में खुशी का माहौल है। संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों की इस प्रकार की उपलब्धियां संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और निरंतर प्रयासों का प्रमाण हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button