अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

बिसरख पुलिस द्वारा फर्जी वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Noida llथाना बिसरख पुलिस द्वारा फर्जी वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे 08 पासपोर्ट, 90 विजिटिंग कार्ड, 24 फर्जी वीजा (फोटो कापी), 06 वीजा खाली लिफाफा, 37 SKY VISA VENTURE लेटर पैड, एक फर्म रजिस्ट्रेशन, 02 फर्म सर्टिफिकेट, 02 कूट मोहर, 03 मोबाइल व 47000 रूपये नगद बरामद।

दिनांक 07.03.2026 को वादी द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि अभियुक्तगण सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा व राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र द्वारा गौर सिटी मॉल में SKY VISA VENTURE की ऑफिस खोलकर कॉलिंग व अन्य माध्यम से सम्पर्क में आये लोगो को विदेश भेजने के नाम पर वर्क वीजा तैयार कराने का भरोसा देकर उनसे उनका पासपोर्ट प्राप्त कर फर्जी कूटरचित वीजा तैयार करके व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेजे गये थे। इस तरीके से अभियुक्तगण द्वारा कई लोगों के साथ लाखों रूपये की ठगी की गई। घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 162/2026 धारा 31(4),338,336(3),340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में कई गठित टीम की गई। दिनांक 08.03.2026 को थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू पुत्र पालाराम को साई नर्सरी के सामने ATS रोड़ थाना क्षेत्र बिसरख से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 08 पासपोर्ट, 90 विजिटिंग कार्ड, 24 फर्जी वीजा (फोटोकापी), 06 वीजा खाली लिफाफा, 37 SKY VISA VENTURE लेटर पैड, एक फर्म रजिस्ट्रेशन, 02 फर्म सर्टिफिकेट, 02 कूट मोहर, 03 मोबाइल व 47 हजार रूपये नगद बरामद हुए है। अभियुक्त के अन्य साथी राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button