उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहर

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (बीजेपी प्रणीत) गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष के रूप में दुर्गेश रुद्र प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया

आज गौतमबुद्ध नगर जिले में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (बीजेपी प्रणीत) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंकुर सिंह जी ने संगठन को सशक्त बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए, जिनमें प्रमुख बिंदु रहे—

जिले में संगठन का व्यापक विस्तार।

मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन।

किसानों को जोड़कर FPO (Farmer Producer Organization) का गठन, जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके।

नारी शक्ति के SHH गठन पर बल।

सभी श्रमिकों को संगठन से जोड़ने हेतु सदस्यता अभियान चलाना।

श्रमिकों के लिए फैक्ट्रियों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना।

इस अवसर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ भी हुईं—

मनीष जी को उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया।

नोएडा महानगर से विस्तार करते हुए, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष के रूप में दुर्गेश रुद्र प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:

रवि शर्मा (प्रदेश मंत्री), अमित राणा, अनिल चौधरी, संजय चौधरी, निमित, हर्षवर्द्धन ठाकुर, मुकुल आनंद, गौरव चौहान, आदित्य, ललित, हीरामणि सिंह, आशुतोष, दीपक, चरण सिंह, सुशील, अंकित, आकाश , आदित्य जी तथा अन्य पदाधिकारी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button