मिशन शक्ति केंद्र 5.0 की टीम ने मदरसन कंपनी, सेक्टर-1 में चलाया जागरूकता अभियान

नोएडा।l थाना Phase 1 के प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति केंद्र 5.0 के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने Motherson Company Sec 1 में पहुँचकर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
अभियान के अंतर्गत समस्त महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, महिला सशक्तिकरण अभियान एवं बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे शुभ मंगल योजना समेत साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा पर भी जागरूक किया गया।
महिलाओं को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए—
➡ महिला हेल्पलाइन नंबर 1090
➡ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076
➡ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930
➡ साइबर पोर्टल www.cyberpolice.uppolice.gov.in
➡ आपातकालीन सेवा 112
➡ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098
➡ वन स्टॉप सेंटर नंबर 181
जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए पेम्पलेट भी वितरित किए गए मिशन शक्ति टीम थाना Phase 1 जनपद गौतम बुद्ध नगर की यह पहल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।



