अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

मिशन शक्ति फेस-5.0 का शुभारम्भ, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वयं सिद्धा टीम द्वारा एक विशेष बाइक रैली का आयोजन

नोएडा llकमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत आज दिनांक 21.9.2025 को उत्साह के साथ मिशन शक्ति फेस-5.0 का शुभारम्, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वयं सिद्धा टीम द्वारा एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर, लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, राजीव नारायण मिश्र एवं अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अजय कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मिशन शक्ति फेस-5.0 के अन्तर्गत जागरूकता बाइक रैली की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डीसीपी यातायात, डॉ0 प्रवीण रंजन, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

शुभारम्भ के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता को जन-जन तक पहुँचाने हेतु गठित स्वयं सिद्धा टीम द्वारा एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जीआईपी मॉल, नोएडा से प्रारम्भ होकर थाना सेक्टर-24 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम तक पहॅुची। रैली में बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी, स्वयं सिद्धा टीम की सदस्याएँ एवं एण्टी रोमियों टीम, पी0आर0वी0 टीम सम्मिलित हुईं। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “नारी शक्ति – नारी सुरक्षा” का संदेश देते हुए आमजन को जागरूक किया।

इस आयोजन का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त और जागरूक बनाना है। साथ ही, समाज में उनके सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना भी इस कार्यक्रम की मूल भावना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा स्पष्ट किया गया कि महिला सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। मिशन शक्ति जैसे अभियानों से महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार होगा और आमजनमानस में नारी सम्मान की भावना और अधिक प्रबल होती है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button