मिस्टर, मिस एंड मिसेस सुपरकूल 2025 का हुआ ग्रैंड फिनाले

नोएडा। सेक्टर 70 स्थित व्हाइट पैलेस बैंक्विट में नव दृश्या प्रोडक्शन द्वारा मिस्टर, मिस एंड मिसेस सुपरकूल 2025 का हुआ ग्रैंड फिनाले।
नव दृश्या प्रोडक्शन के निदेशक अशोक ठाकुर ने बताया कि जूरी सदस्य सुनील शर्मा, रेणुका चौधरी एवं वैष्णवी शिवहरे, विशेष अतिथियो में साक्षी, परवीन कुमार, क्रिस प्रताप सिंह, रश्मी श्रीवास्तव, कार्तिक ठाकुर और प्रिंस ठाकुर, सागा फिटनेस और हिप्नो थेरेपी सेंटर के संस्थापक और सीईओ अयुन एवं अम्प्रो हेयर केयर प्रोडक्ट के निदेशक अमित पोरवाल उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
अम्प्रो हेयर केयर प्रोडक्ट के निदेशक अमित पोरवाल ने इस शानदार फ़ैशन शो के लिए अशोक ठाकुर को बधाई दी और कहां कि हमेशा की तरह, यह कार्यक्रम बहुत शानदार और सफल रहा। रनवे पर सभी मॉडलों को देखना अद्भुत था, सभी माडल बहुत खुश लग रही थीं और सभी को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने ने कहा कि फैशन डिजाइनर, मॉडलस और इस काम में जुटे रचनात्मक लोग इसे केवल सुंदर दिखाने से नहीं जोड़ते, बल्कि इसे एक आर्ट की तरह से भी देखते हैं। फैशन शो में भाग लेने वाले सभी मॉडलस की तैयारी और आत्मविश्वास सराहनीय हैं।
नव दृश्या प्रोडक्शन के निदेशक अशोक ठाकुर ने बताया कि इस ब्यूटी पेजेंट में 14 मॉडलो ने भाग लिया जिसमें 6 मिस, 3 मिसेज, 3 मिस्टर, 2 किड्स है, उन्होंने बताया कि मिस सुपरकूल विजेता मेघा कश्यप, प्रथम रनर अप जिया उपाध्याय, द्वितीय रनर अप आरती, मिसेज सुपरकूल विजेता शलाखा सिंह, प्रथम रनर अप मधुलिका, सुपरकूल किड्स फैशन शो विजेता अद्विक रावल, मिस नोएडा क्वीन 2025 विजेता इंशा खान चुनी गई।
मंच संचालन शुभनवी शिवहरे, फैशन कोरियोग्राफी विनीत चौबे, फैशन फोटोग्राफी कमल नजीब और विशाल, शोस्टॉपर आदित्य, शोओपनर विशाल बिधूड़ी रहे वहीं वेलनेस पार्टनर एम्प्रो हेयर केयर रहे, मेकअप आर्टिस्ट निशा, मुस्कान खंडेलवाल, हिबा और चंचल ने मॉडलस को तैयार किया।



