मीडिया क्लब अध्यक्ष ने की संरक्षक मंडल सदस्यों के साथ बैठक

नोएडा llबुधवार को नोएडा मीडिया क्लब के संरक्षक मंडल सदस्यों के साथ नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने एक अहम बैठक की। जिसमें क्लब की उन्नति और विकास से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान श्री आलोक द्विवेदी ने संरक्षक मंडल सदस्यों से क्लब को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुझाव मांगे। कई वरिष्ठ सदस्यों ने सुझाव भी दिए जिसको लागू करने के लिए अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की बैठक में विचार विमर्श का आश्वासन दिया। संरक्षक मंडल के सदस्यों की ओर से यह सुझाव आया कि देश के प्रतिष्ठित और नामचीन पत्रकारों को भी क्लब से जोड़ने के प्रयास को गति दी जाए। इस मुद्दे पर अध्यक्ष ने सहमति जताई। बैठक में संरक्षक मंडल के माननीय सदस्य मनोज त्यागी, मोहम्मद आजाद,विनोद शर्मा,अनिल चौधरी, संजीव यादव,सुरेश चौधरी, मुखराम सिंह, देवेंद्र बसोया, संतोष सिंह के साथ क्लब के महासचिव जयप्रकाश सिंह की मौजूदगी रही।



