उत्तर प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना में मिली मदद

जेवर llजेवर विधानसभा की तहसील जेवर परिसर में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत 5 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रत्येक लाभार्थी को 5 लाख रुपए का चेक दिया गया।

कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसडीएम (न्यायिक) विवेक भदौरिया, तहसीलदार श्रीमती तनुजा निगम, प्रभारी कोतवाली जेवर संजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कई लेखपाल भी इस अवसर पर मौजूद थे।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “कृषक हमारे अन्नदाता हैं। इनका जीवन बहुमूल्य है। प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है कि कृषकों के परिवारिजनों को किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपदा के समय अकेला न महसूस हो। यह योजना किसानों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “परिवार के सदस्य को तो हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की संवेदनशील सोच के कारण इस योजना के तहत सरकार उन कृषकों के परिवारों के साथ खड़ी है, जो विपरीत परिस्थितियों में अपनों को खो देते हैं।” सायबा पत्नि हसमू, चेतराम पुत्र पीता, सुनीता पति नरेश,  चित्रा पत्नी लोकेंद्र को चेक वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button