उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

यातायात माह-2025 का भव्य समापन: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सड़क सुरक्षा और जागरूकता का प्रेरक संदेश

नोएडा llकमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में  यातायात माह-2025 के समापन अवसर पर आज यातायात कार्यालय सेक्टर–14 ए परिसर में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आम नागरिकों, विभिन्न एनजीओ, संभ्रांत नागरिकों और पुलिस अधिकारियों का विशेष रूप से समागम हुआ। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य जनपदवासियों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण रंजन सिंह, अपर पुलिस पुलिस उपायुक्त  मनीषा सिंह तथा  एआरटीओ  उदित नारायण ने किया।

समापन समारोह में  मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त ने यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि सड़क पर नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि गति अधिक होने, लापरवाही और हेलमेट न पहनने के कारण प्रतिवर्ष अनेक दुर्घटनाएँ होती हैं, जो परिवारों के जीवन को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा— जीवन अमूल्य है, और सड़क पर जिम्मेदारी ही सुरक्षा का आधार है। सुरक्षित यातायात केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।”

अपर पुलिस उपायुक्त ने अपने विस्तृत संबोधन में बताया कि यातायात माह के दौरान जनपद भर में विशेष अभियान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग, स्कूल जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और सड़क सुरक्षा रैलियां निरंतर आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य दंडित करना नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों को जानने व पालन करने हेतु अपील की तथा उन्होंने कहा— *“सड़क सुरक्षा तभी सफल होगी जब नागरिक स्वयं नियमों को अपनी आदत बनाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।”

कार्यक्रम में कमिश्नरेट स्तर पर सर्वाधिक चालान करने वाले अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित किए गए: यातायात निरीक्षक बृजराज सिंह –6028 चालान, उपनिरीक्षक संजीव उज्जवल–1910 चालान, हे०का० 460 संदीप राठी–2933 चालान।  यातायात माह के दौरान विशेष अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों में का0 540 कपिल कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में  सहायक पुलिस आयुक्त नॉएडा शकील अहमद , राकेश प्रताप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नॉएडा, स्टाफ एवं यातायात पुलिस का सम्पूर्ण बल उपस्थित रहा।

अंत में पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा “यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी दिलाई गई” तथा जनपदवासियों से यह अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें। *अनुशासन और सतर्कता ही सड़क सुरक्षा की कुंजी है।”

कार्यक्रम का समापन अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों, विभिन्न एनजीओ के सदस्योंऔर पुलिसकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button