healthउत्तर प्रदेशराज्य - शहरशिक्षास्वास्थ्य

राष्ट्रपति की कार्यक्रम में पहुंचे नोएडा के दिव्यांग बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं से मिलकर हुए प्रेरित

नोएडा। फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन सेक्टर 70 के 12 सदस्यों ने भारत सरकार द्वारा दिल्ही में आयोजित विश्व दिव्यांग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार–2025 के पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस दौरान नोएडा से सौम्या सोनी,शिव अग्रवाल, सुरभि जैन, छायांक गुप्ता और ग्रंथ गुप्ता ने इस आयोजन को बेहद करीब से देखा और अत्यंत उत्साहित नज़र आए। वहीं वरिष्ठ सदस्यों रजत शर्मा और रितेश सिन्हा ने भी इस राष्ट्रीय समारोह में सहभागिता को सम्मान और गर्व का क्षण बताया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं से मिलने का अवसर मिला, जिससे वे अत्यंत प्रेरित हुए। पुरस्कार विजेताओं की सफलता और अनुभवों ने बच्चों में नए उत्साह, आत्मविश्वास और सपनों को जागृत किया।

फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन की ओर से डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (प्रबंध निदेशक व डॉ. महिपाल सिंह (निदेशक)डॉ. भावना आनंद ,डॉ. सुष्मिता भाटी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी)तथा विशेष शिक्षिका इलिका रावत मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button