दिल्लीदेशराजनीतिराज्य - शहर

राष्ट्रपति मुर्मू ने “ईईपीसी इंडिया” के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की

नई दिल्ली:- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में,इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद(ईईपीसी) इंडिया के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की। मुर्मू ने कहा कि ईईपीसी अंतर्राष्ट्रीय बाजार और भारतीय उत्पादकों के बीच एक सेतु का काम करता है।उन्होंने ईईपीसी से वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भारत और भारतीय उद्यमियों की भूमिका का निरंतर विस्तार करने का आग्रह किया।राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक व्यापार की चुनौतियों को देश में उपलब्ध असाधारण क्षमताओं का उपयोग करके अवसरों में बदलने की आवश्यकता है और पिछले सात दशकों में, भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धी हुई है। ईईपीसी को परिवर्तन की इस प्रक्रिया को जारी रखना चाहिए व ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ भारत की अर्थव्यवस्था को निरंतर मजबूत बनाने के लिए कार्य करना होगा। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी,इस अवसर पर 56वें ​​ईईपीसी इंडिया राष्ट्रीय पुरस्कारों से उद्यमियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया व गोयल ने उद्यमी व निर्यातकों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्थिति में चाहे कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न आ जाए,भारत एक राष्ट्र के रूप में एकजुट है व उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि व्यवसायों को स्वदेशी उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए,क्योंकि इससे न केवल भारत के विकास में मदद मिलेगी, बल्कि देश की वित्तीय सुरक्षा भी मजबूत होगी व गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की मजबूती व्यापार और एमएसएमई क्षेत्र पर निर्भर करती है,जो देश के व्यवसायों की रीढ़ है और ईईपीसी की यात्रा का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 1955 में निर्यात एक करोड़ अमेरिकी डॉलर था, जबकि आज यह 116 अरब अमेरिकी डॉलर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इंजीनियरिंग क्षेत्र और बड़े लक्ष्यों और ज़्यादा मजबूती के साथ और आगे बढ़ेगा।इस अवसर पर एक काॅफी टेबल बुक का भी लोकार्पण किया गया और राष्ट्रपति ने इस प्लेटिनम जुबली के मौके पर डाक टिकट भी जारी की।इस कार्यक्रम में,मंत्री जतिन प्रसाद व कॉमर्स सचिव सुनील भरतवाल, ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष पंकज चढ्ढा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्य करते रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button