उत्तर प्रदेशधर्मधर्म कर्मराजनीतिराज्यराज्य - शहर

राष्ट्रीय ब्राह्मण एवं सनातन एकता संघ ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

नोएडा llराष्ट्रीय ब्राह्मण एवं सनातन एकता संघ द्वारा महागुण मायवुड सोसायटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासियों ने भाग लिया और आपसी सौहार्द, भाईचारे तथा एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार दुबे ने बताया कि इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा , बिसरख मंडल अध्यक्ष  लोकेश त्यागी, ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, कृष्णा मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता तिवारी, और स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह, स्वर्ण आर्मी गाजियाबाद प्रभारी भाई सुमित शर्मा  व समाज सेवी बड़े भाई  हरीश मिश्रा , बड़े भाई  गिरीश मिश्रा,  त्रिपाठी जी भाई आशुतोष भटनागर, भाई आशीष दुबे  सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक  राज कुमार दुबे,  नीरज झा, राहुल सांकृत, अनूप तिवारी, पप्पू पांडे, धनंजय पाठक, ममता तिवारी एवं श्रीमती अल्का तिवारी  रंजन झा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं पारंपरिक होली गीतों के माध्यम से सभी ने उत्सव का आनंद लिया। उपस्थित वक्ताओं ने समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को बनाए रखने का संदेश दिया।आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन और सामूहिक सहयोग से ही ऐसे कार्यक्रम सफल होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button