उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

लाल क़िला पर हुए कार विस्फोट में मारे गए लोगो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला कैंडल मार्च

नोएडा। आरडब्ल्यूए सेक्टर 55 एवं सेक्टर निवासियों द्वारा लाल क़िला पर हुए कार विस्फोट में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकला।

अध्यक्ष सत नारायण गोयल ने बताया कि लाल क़िला क्षेत्र में हुए दर्दनाक कार विस्फोट में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति में आज सायं 5 बजे गेट नम्बर 5 से सामुदायिक भवन तक एक कैंडल मार्च निकाला गया।

इस शोकसभा में बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने भाग लिया और मोमबत्तियाँ जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, उन्होंने बताया कि RWA सेक्टर-55 ने सरकार से मांग की हैं कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए व सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसा आतंकवाद मानवता के लिए कलंक है और समाज को एकजुट होकर इसके विरुद्ध खड़ा होना चाहिए।

RWA पदाधिकारियों ने कहा कि कठिन समय में हम सब एक परिवार की तरह खड़े हैं और शोकग्रस्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं।

इस कैंडल मार्च में राजेश अग्रवाल, राकेश शर्मा, नीरज शर्मा, कुलदीप शर्मा, केडी शर्मा, मीरा, विद्या रावत के साथ अधिकांश सेक्टर वासियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button