उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयधर्मधर्म कर्मराज्य - शहर

विद्वान और आचार्य भारतीय संस्कृति के वास्तविक स्तंभ

नोएडा llनोएडा में पिछले सात दिन से आयोजित हो रहे भारत उत्कर्ष महायज्ञ में महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने भारत उत्कर्ष महायज्ञ के विद्वान आचार्यों से की भेंट आशीर्वाद, ज्ञान और तपस्या के लिए व्यक्त की कृतज्ञता

नोएडा, सेक्टर–110, रामलीला मैदान महर्षि महेश योगी संस्थान द्वारा आयोजित 108 कुण्डीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ के अंतर्गत आज एक विशेष क्षण देखने को मिला, जब संस्थान के अध्यक्ष श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव जी ने यज्ञ स्थल पर उपस्थित उन सभी विद्वान आचार्यों, ब्रह्मचारियों और ऋत्विजों से मुलाक़ात की, जो अपने आशीर्वाद, ज्ञान, साधना और तपस्या के माध्यम से इस महायज्ञ को सफल और प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्रीवास्तव जी ने एक–एक विद्वान से संवाद करते हुए महायज्ञ में उनके योगदान को प्रणाम सहित नमन किया और कहा कि “यही विद्वान, आचार्य और ऋत्विज भारतीय संस्कृति के वास्तविक स्तंभ हैं, जिनकी तपस्या और ऊर्जा से ऐसा विराट आयोजन संभव हो पाता है। महर्षि संस्थान उनके प्रति हृदय से कृतज्ञ है।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत उत्कर्ष महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विश्व शांति, सामूहिक चेतना और नैतिक उत्थान के संदेश को समाज तक पहुँचाना है। इसमें वैदिक विद्वानों का मार्गदर्शन अनमोल है, जो यज्ञ की पवित्रता, शुद्धता और विधि-विधान को सर्वोच्च स्थान देते हैं।

विद्वान आचार्यों ने भी श्रीवास्तव जी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि महर्षि महेश योगी जी के सिद्धांतों के अनुरूप ऐसा आयोजन समाज के आध्यात्मिक पुनरुत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संस्थान और आयोजन समिति की इस दिव्य प्रयास के लिए सराहना की।

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने अध्यक्ष महोदय और आचार्यों की इस संवादपूर्ण मुलाक़ात को प्रेरणादायी बताया और कहा कि इसने महायज्ञ में विश्वास और ऊर्जा का नया संचार किया है।

इस 10 दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन यज्ञ, वेदपाठ, ध्यान, सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महायज्ञ 25 नवंबर तक चलेगा और प्रवेश निःशुल्क है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button