विश्व पर्यावरण दिवस पर फोर्टिस, ग्रेटर नोएडा ने चलाया पौधारोपण अभियान l

ग्रेटर नोएडा ll विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने एक विशेष पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। इस पहल के तहत हॉन्डा चौक से गोलचक्कर तक फैले ग्रीन बेल्ट में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। जिनसे पर्यावरण को शुद्ध बनाने में मदद मिल सके।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एनसीआर रीजन में तेजी से बढ़ते शहरीकरण की वजह से पर्यावरण खराब हो रहा है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण एकमात्र उपाय है। इस ग्रीन बेल्ट की देखभाल अस्पताल द्वारा पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से की जा रही है। अभियान में अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों, नर्सिंग और प्रशासनिक स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सीईओ, फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा, डॉ. प्रवीण ने इस अवसर पर कहा कि हम मानते हैं कि इंसानी सेहत और पर्यावरण का गहरा रिश्ता है। प्रदूषण पर्यावरण से लोगों में विभिन्न प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। ऐसे में ग्रीन बेल्ट की देखरेख और पौधारोपण कार्यक्रम इस संकट को मिटने का एक हिस्सा है। हमारा मकसद है कि ग्रेटर नोएडा को हराभरा और सेहतमंद बनाया जाए।
अस्पताल के इस प्रयास को स्थानीय लोगों का भी साथ मिला। स्थानीय लोगों इस पहल में प्रतिभाग करने के साथ ही इसे सराहा और पर्यावरण बचाने की दिशा में इसे एक सकारात्मक कदम बताया।