दिल्लीदेशदेश / राष्ट्रीयधर्मधर्म कर्म

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, विभिन्न राज्यों में नई नियुक्तियाँ घोषित

दिल्ली llआज विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक 6, तुगलक लेन स्थित डॉ. दिनेश शर्मा (राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलराज मिश्रा ने की। बैठक में देशभर से आए पदाधिकारियों ने सहभागिता की तथा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई :-मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद पर नर्मदा शंकर भार्गव को नियुक्त किया गया।

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर विनोद पांडे जी (पूर्व एमएलसी) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

अनूप मिश्रा जी (पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार) को मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश मिश्रा जी को गुजरात एवं राजस्थान का प्रभारी बनाया गया।

वर्तमान विधान परिषद सदस्य श्री चंद्र शर्मा को शिक्षक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर देशभर के शिक्षकों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई।

वीरेश तिवारी जी को आर्थिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया।

राष्ट्रीय अध्यक युवा प्रकोष्ठ पं शिवांग पांडेय जी को पूरे देश के युवा प्रकोष्ठ की टीम को नियुक्त करने का आग्रह किया गया।

अपने उद्बोधन में माननीय डॉक्टर सतीश शर्मा जी ने संगठन निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए 15 अप्रैल तक “संगठन पर्व” मनाने की घोषणा की।

उन्होंने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश को छह क्षेत्रों में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

डॉ विवेक जी को दिल्ली का प्रभारी और माधव शर्मा जी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा जी, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश मिश्रा जी, एमएलसी श्री चंद्र शर्मा, वीरेश तिवारी जी, शिवांग पांडे जी, कार्यालय प्रभारी मुकेश शर्मा जी, दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष हरीश शर्मा जी, राष्ट्रीय मंत्री मनोज शास्त्री जी एवं अमित मिश्रा जी राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख अरविंद भारद्वाज, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

मुकुल बाजपेई,आचार्य डॉ. विवेक (दिल्ली प्रदेश प्रभारी), कोषाध्यक्ष शरद शर्मा जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुर्गा प्रसाद तिवारी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री माधव शर्मा जी, राष्ट्रीय मंत्री श्री कुलदीप अवस्थी जी लखनऊ एवं श्री राजेश पाण्डेय कन्नौज से अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त किया जाएगा तथा समाजहित के कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button