उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयधर्मधर्म कर्ममनोरंजनराज्य - शहर

श्रील प्रभुपाद आविर्भाव तिथि महोत्सव 2025: भक्ति, प्रेरणा और सांस्कृतिक समर्पण का संगम

नोएडा llइस्कॉन नोएडा में आज रविवार, 17 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से श्रील प्रभुपाद जी का आविर्भाव तिथि महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद जी के जीवन, शिक्षाओं और वैश्विक भक्ति आन्दोलन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कीर्तन, अभिषेक, प्रवचन और पुष्पांजलि अर्पित की एवं प्रसाद ग्रहण किया।

विशेष रूप से, इस आयोजन में श्रील प्रभुपाद जी के वरिष्ठ शिष्य एवं संन्यासी परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज* की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके आशीर्वचन ने उपस्थित भक्तों को गहन आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान की।

इस अवसर पर हाल ही में रिलीज हुई  महावतार नरसिम्हा फिल्म के निर्देशक आश्विन कुमार एवं निर्माता  शिल्पा धवन भी इस्कॉन नोएडा ऑडिटोरियम में उपस्थित हुए। यह फिल्म न केवल आध्यात्मिक न्याय और अडिग भक्ति की गाथा है, बल्कि यह आधुनिक पीढ़ी को सनातन धर्म की गहराई से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है।

श्रील प्रभुपाद जी की शिक्षाएँ हमें यह सिखाती हैं कि:”सच्ची भक्ति का मार्ग सेवा है — जब हम भगवान की सेवा में अपने जीवन को समर्पित करते हैं, तभी हम वास्तविक आनन्द और शान्ति को प्राप्त करते हैं।” उनकी प्रेरणा से ही आज इस्कॉन विश्वभर में लाखों लोगों को कृष्ण भक्ति से जोड़ रहा है।

इस आयोजन में मीडिया प्रतिनिधियों, भक्तों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक दिवस बना दिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button