“श्री श्याम कृपा मंडल”, खारी बावली ने बड़े ही धूमधाम से नंदोंत्सव उत्सव मनाया

नई दिल्ली:- “श्री श्याम कृपा मंडल”,खारी बावली,ने आज प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में,अपना 13वां वार्षिक “नन्दोंउत्सव समारोह”बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ श्री सत्या साईं ओडिटोरियम में मनाया।ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2012 से ही वृंदावन वासी बृज रसिका पूनम दीदी और महाराज चित्र विचित्र जी के साथ प्रारम्भिक “नन्द उत्सव समारोह” में आज भी पुनः दोनों ने ही अपने भजनों से पूरी दिल्ली से आए रसिकों,श्याम भक्तों को फिर मंत्र मुग्ध किया।
भव्य समारोह में,केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने “नन्द उत्सव” में भगवत पूजन एवं महाराज चित्र विचित्र जी का अभिनंदन कर भजनोत्सव का शुभारंभ करवाया।इस अवसर पर वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर के गोसाईं श्री अनंत गोस्वामी ने सबको बिहारी जी का आशीर्वाद दिया।नन्दोंत्सव के पावन पर्व पर संयोजक प्रवीण शंकर कपूर और मंडल अध्यक्ष योगेश गर्ग और पदाधिकारियों विनोद सिंहल,अमित गुप्ता और वरूण खेमका एवं पंकज गोयल,नीरज गर्ग एवं लव अग्रवाल,विकास मित्तल, ललित अग्रवाल व पंकज मित्तल आदि ने गणमान्य अतिथियों एवं आंगुतकों, रसिकजनों का अभिनंदन किया। इस मौके पर संघ प्रतिनिधि दयानंद जी और सांसद मनोज तिवारी व रामवीर सिंह बिधूड़ी और सांसद प्रवीन खंडेलवाल,सुश्री बाँसुरी स्वराज, विधायक सतीश उपाध्याय,सरदार अरविंद्र सिंह लवली और नीरज बसोया,राजकुमार भाटिया और सम्पूर्णा, संयोजक श्रीमती शोभा विजेन्द्र गुप्ता ने भी लाला की बधाईयां,भजनों का आनंद लिया।इस भक्ति- सागर में,पूरी दिल्ली भर के राजनेताओं,गणमान्य लोगों को वृंदावनी अनूठे भजन गायकों के भक्ति- रस में डूबी स्वर लहरियों पर झूमते और नृत्य करते व राधे-राधे नाम के सुमधुर संकीर्तन की अथाह गहराईयों में खोते हुए भी देखा गया। अंत में,श्री श्याम कृपा मंडल संयोजक,पदाधिकारियों ने समस्त गणमान्य एवं भक्तजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।



