उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयराज्य - शहरशिक्षा

संस्कार भारती ने किया भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन

Noida llराष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर संस्कार भारती गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा वंदेमातरम काव्य संध्या का आयोजन सेक्टर 34 नोएडा स्थित समाजसेवी एस.पी.गौड़ के सानिध्य में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका संस्कार भारती परिवार से विगत कई वर्षों से जुड़ी वीना जारुहार ने निभाई व अध्यक्षता गीतकार जयप्रकाश रावत ने की।

काव्य समारोह का शुभारंभ, युवा कवि सुमित अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत माँ वागीश्वरी की वंदना से किया गया। तदुपरांत संस्था अध्यक्ष जय प्रकाश रावत ने संस्कार भारती का ध्येय गीत पढ़ा। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ.अटल मुरादाबादी ने किया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश दीक्षित ने कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन करके सभी की प्रशंसा बटोरी। काव्य पाठ करने वाले रचनाकारों में नोएडा, दिल्ली व एन सी आर से जयप्रकाश रावत, डाॅ. अटल मुरादाबादी, जनवादी कवि पंडित साहित्य ‘साधक’, सत्य कुमार प्रेमी, सुमित अग्रवाल, विनोद तोमर, सतीश दीक्षित ,अंजना जैन, सविता सिंह ‘शमा’, नेहा जैन, मानसी सिंह व दास प्रेम जी आदि एक दर्जन से अधिक रचनाकार सम्मिलित हुए तथा सभी कवि व कवयित्रियों ने कविता के विभिन्न रंग बिखेरे और समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। नौशाद ने अपने मधुर कंठ से बहुत सुंदर प्रस्तुति दी व सभी का मन मोह लिया।

काव्य पाठ के उपरांत मुख्य अतिथि वीना जारुहार जी ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात इकाई के कोषाध्यक्ष डी के श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button